शख्स को वोदका के साथ पड़ती थी चखने की जरूरत, खाता था इंसानी मांस, दो लोगों को दी दर्दनाक मौत

By: Ankur Tue, 16 Nov 2021 2:43:00

शख्स को वोदका के साथ पड़ती थी चखने की जरूरत, खाता था इंसानी मांस, दो लोगों को दी दर्दनाक मौत

हर दिन दुनियाभर में कई अपराध होते हैं जिनमे से कुछ इतने संगीन और अजीबोगरीब होते हैं कि सभी को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसका एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसमें एक शख्स वोदका पीने के दौरान चखने में इंसानी मांस खाता था और इसके लिए लोगों को दर्दनाक मौत देता था। शख्स को हत्या और इंसानी मांस खाने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकल पुलिस को जब इस दरिंदे के बारे में जानकारी मिली, तो जांच के दौरान उन्हें हत्या के एक और केस में आरोपी व्लादिमीर का शामिल होना पता चला। सख्ती से पूछताछ के दौरान व्लादिमीर ने फौरन अपने सारे गुनाह कबूल कर लिए। कोर्ट ने भी इसे रेयर बताते हुए दरिंदे व्लादिमीर को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

रूस में ये दिल दहला देने वाली घटना गज सेल की है। यहां के रहने वाले 32 साल के व्लादिमीर को 3 लोगों की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है। यह शख्स न केवल लोगों को दर्दनाक मौत देता था, बल्कि उनके कच्चे मांस को वोदका के साथ चखने के तौर पर भी खाता था। बता दें कि गज सेल की आबादी ज्यादा नहीं है। यहां कुल 1721 लोग ही रहते हैं।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्लादिमीर ने इसी साल मार्च महीने में एक महिला और उसके दोस्त के साथ गहमागहमी के बाद दोनों को मौत के घाट उतार दिया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाली बात सामने आई। उनमें से ही एक थी इंसानी मीट खाने वाली बात। सुनवाई के दौरान क्राइम ब्रांच हेड इन नोसेवा ने बताया कि व्लादिमीर ने पूछताछ में खुलासा किया था इन दोनों की हत्या के बाद उसके मन में इनका मांस खाने की इच्छा थी। इसके बाद उसने वोदका खरीदी और फिर उसके साथ चखने के तौर पर इनका मांस भी खाया था।

व्लादिमीर ने जिन दो लोगों की हत्या की थी, उसके उसका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। जांच में इन तीनों के बीच किसी तरह के रिश्ते की बात सामने नहीं आई। इसके अलावा जांचकर्ताओं को वो हथियार भी नहीं मिला, जिनसे इनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पूछताछ में दरिंदे व्लादिमीर ने पुलिस को बताया कि उसने इन दोनों का मांस चखा है। इसके साथ ही उसने वोदका भी पी थी। इस आदमखोर ने वोदका के साथ खाने के लिए इंसानी मांस को पकाया भी नहीं था। उसने कच्चा ही इसका सेवन किया था। पुलिस के मुताबिक, व्लादिमीर पर एक और शख्स की बेरहमी से हत्या का आरोप है।

ये भी पढ़े :

# यहाँ निकली अनोखी नौकरी, 14 दिनों में कमा सकते हैं 9 लाख रुपये

# बेटे की मौजूदगी में पूजा-कुणाल की शादी, हादसे में सुशांत के 6 रिश्तेदारों की मौत, सामंथा की फिल्म...

# सोशल मीडिया पर वायरल हो गया चोरी का वीडियो, दानपेटी उठाने से पहले छुए भगवान के पैर

# गोविंदा का गाना ‘टिप-टिप पानी बरसा’ रिलीज, श्रद्धा की मेहंदी सेरेमनी हुई, निकिता शर्मा ने की शादी

# जयपुर : पूरी क्षमता से स्कूल खुलने के अगले दिन ही हुआ बंद, 2 छात्र निकले कोरोना संक्रमित, होगी ऑनलाइन पढ़ाई

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com